हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नवीन मंडी में मूंजी बेचने पहुंचे किसानों ने गुरुवार को जबरदस्त हंगामा किया। इसके साथ ही किसान जिलाधिकारी मेधा रूपम के आवास के बाहर भी पहुंच गए। किसानों ने कहा कि गुरुवार को मूंजी 3,400 रुपए के आसपास खुली जबकि इससे पहले यह दाम 3500 के आसपास था। किसानों ने कहा कि दिन पर दिन कम होते दामों से किसान को आर्थिक चोट पहुंच रही है। गुस्साए किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की मुख्य कार्याधिकारी/ सचिव नीलिमा गौतम से भी मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज किया।
दरअसल गुरुवार को मुक्तेश्वरा के किसान आम दिनों की तरह अपनी मूंजी बेचने के लिए हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी पहुंचे जहां दाम प्रति कुंतल लगभग 3400 के आसपास खुला। दाम कम खुलने से किसान आग बबूला हो उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही तोल को भी बंद कर दिया। हंगामा होता देख व्यापारियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों को शांत कराया।





























