
किसानों ने डाई के कट्टे में घटतौली पकड़ी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार, 4-4-2025 को कोऑपरेटिव सोसाइटी बक्सर सिंभावली पर छापा मारी करके किसानो को दी जा रही डाई मे घटती पकड ली। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने अन्य किसानों के साथ सोसाइटीज पर पहुंच कर डाई के 7 कट्टों का वजन चेक किया तो 3 किलो व 2 किलो वजन कम पाया। इस सीजन में सोसाइटीज पर करीब 5650 कट्टे डाई के आये है।किसानो ने जिले के एआर कोऑपरेटिव अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं हर कोऑपरेटिव सोसाइटी को चेक करता हूं,इसपर किसानो का कहना है कि अगर वह चेक करते हैं तो इन कट्टो में वजन क्यों कम है।उन्होने मांग की है कि सबसे पहले जो कट्टे किसानों को दिये गये उन सब पर पैसे वापस किए जाए, अगर किसानों के पैसे वापस नहीं हुए तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे । साथ में उपस्थित किसान अनिल हूण, डॉ दया प्रकाश, सुधीर त्यागी अब्बास अली रवि विशाल नेपाल सिंह अनिल कुमार शहीद सोहेल अमित नागर आदि।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























