हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई में बदमाशों ने एक किसान की दो भैंसों को चुराने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों की सजगता से चोर भाग खड़े हुए। पीड़ित किसान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
किसान राजाराम पुत्र स्वर्गीय शिवचरण बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे घर के आंगन में सो रहे थे कि इसी दौरान तीन बदमाश मकान के पिछले गेट से घर में घुस आए और एक भैंस को चोरी करने के उददेश्य से खोलकर घर के बाहर पेड़ से बांध दिया फिर दूसरी भैंस को खोल कर ले जा रहे थे कि इसी दौरान किसान राजाराम की आंखें खुल गई।
चोरो को देखकर किसान ने शोर मचाया जिसकी अवाज सुनकर ग्रामीण जयवीर, ओमबीर, हरजीत तथा प्रदीप आदि ने बदमाशों का पीछा कर बंद गोभी के खेत से दोनों भैंसे छीन ली और बदमाश फरार हो गए। दोनों भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई गई है। ग्रामीणों में बदमाशों के प्रति रोष व्याप्त है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































