किसानों ने मांगा बिजली कनैक्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सामान्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को निजी नलकूप विद्युत संयोजन निर्गत करने की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हुण, मनोज प्रधान, राजवीर सिंह भाटी, धर्मेंद्र त्यागी, अजब सिंह सहित सैकड़ों किसान बुधवार को अधिशासी अभियंता से मिले और उन्हें एक ज्ञापन दिया। किसानों ने मांग की है कि योजना के तहत पंजीकृत किसानों को कनैक्शन दिया जाए।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
























