हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (भानु) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मेरठ मंडल के आयुक्त से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें रविवार व सोमवार को जनपद में हुई भारी वर्षा से फसलों के नुकसान से तथा किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष पवन हुण, मोनिका तेवतिया, डा. ओमकार सिंह सोमवार को आयुक्त से मिला। किसान नेताओं ने आयुक्त से वर्षा ने नष्ट हुई फसल का आंकलन करा कर किसानों को आर्थिक मदद की मांग की। मक्का क्रय केंद्र अक्तूबर के स्थान पर जुलाई में शुरु किए जाएं। हापुड़ में सरसों का क्रय केद्र शुरु किया जाए। किसानों के केसीसी कार्ड व्यापारियों की बैंक सीसी लिमिट के अनुसार नवीनीकरण किया जाए।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































