हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के दफ्तर में न मिलने के विरोध में किसानों ने सोमवार को पुलिस लाइन के निटक धरना देकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी किसान मांग कर रहे थे कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दफ्तर में बैठकर किसानों की समस्याएं सुने और उन्हें हल करें। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष पवन हुण, नगर अध्यत्र राजवीर भाटी, जितेंद्र नागर, आदेश गुर्जर, ओमकार, राजेंद्र गुर्जर सहित सैकड़ों किसान पुलिस लाइन के निकट पहुंचे और धरना दिया।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मेरठ मे रहते है और वह जनपद हापुड़ के नोडल अधिकारी भी है। सिंचाई संबंधी समस्याओं को लेकर किसानों को मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती है। अधिशासी अभियंता के हापुड़ में न बैठने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक उनका धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा।























