हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद हापुर की अगुवाई में सोमवार को हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा जबरन किसानों की जमीन हथियाने तथा प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया और प्राधिकरण के विरोध नारेबाजी की।
संगठन के जिला अध्यक्ष पवन हुड की अगुवाई में किसान रवि भाटी, मोनिका तेवतिया, अमित गुर्जर, विनीत कुमार, कैलाश चंद त्यागी, मगन सिंह, जगपाल सिंह, नितेश कसाना सहित बड़ी तादाद में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कलेक्ट्री पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया।
किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण एक षड्यंत्र के तहत किसानों की भूमि को छीनने का प्रयास कर रहा है और प्राधिकरण के गठन से पूर्व बने मकानों व दुकानों का जबरन अधिग्रहण कर रहा है। इससे किसान कमजोर हो रहा है। किसानों की अधिग्रहित भूमि को ऊंचे दाम पर बेच रहा है। किसानों ने मांग की है कि ए डी एम एल ए ने जमीन खतोनियो और से किसानों का नाम काटकर एचपीडीए का नाम दर्ज कर दिया है जो नियम विरुद्ध है। किसानों के नाम पुनः खतौनी में दर्ज किए जाए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























