हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली शुगर मिल द्वारा किसानों का भुगतान ना किए जाने पर किसानों में रोष व्याप्त है जिसके चलते किसानों ने सिंभावली शुगर मिल का घेराव करने का फैसला लिया है।
बहादुरगढ़ के गांव डहराकुटी स्थित शिव मंदिर में भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें यह फैसला लिया गया। इसी के साथ किसानों ने कहा कि मिल द्वारा किसानों को गन्ना पर्ची भी नहीं दी जा रही जिससे आगामी फसलों की बुआई प्रभावित हो रही हैं। वहीं किसानों को यूरिया की कमी पड़ रही है। इन सभी मुद्दों पर एक बैठक भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में हुई। दिनेश खेड़ा ने बताया कि 25 दिसंबर को कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में चौधरी सदाकत, अमानत आदि मौजूद रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























