गन्ना भुगतान न मिलने से किसान भड़के










गन्ना भुगतान न मिलने से किसान भड़के

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं को पकड़ने तथा नलकूप घोटाले आदि मांगों के हल को लेकर शनिवार को बड़ी तादाद में किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल बजा दिया और धरनास्थल पर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्दी निवारण नहीं किया गया तो आंदोलन को धार प्रदान की जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा का अगुवाई में शनिवार को जनपद हापुड़ के गांवों से बड़ी तादाद में किसान ट्रैक्टरों से सरकार विरोधी नारे लगात हुए हापुड़ के जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और सूबे की सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया।

धरना स्थल पर किसान श्याम सिंह, मनी प्रधान, मनोहर लाल, रेनू ठाकुर, सरिता, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को आश्वासन देकर उनकी मांगों को टाल रही है। किसानों की प्रमुख मांग है कि जनपद हापुड़ के सिम्भावली व बृजनाथपुर शुगर मिल की और किसानों का 550 करोड़ रुपए बकाया है, इस बकाया का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए और आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए।

हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662








Related Posts

कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए 7500 किलो क्षमता से कम भार वाले वाणिज्यिक वाहनों पर वन टाइम रोड टैक्स की…

Read more

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कोहरे और धुंध के कारण 1 दिसंबर से निरस्त चल रही मेमू,…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया

मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया

अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हुए पुलिस ने भेजा जेल

अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हुए पुलिस ने भेजा जेल

वृध्द ने नाबालिग से किया रेप,अब गया जेल

वृध्द ने नाबालिग से किया रेप,अब गया जेल
error: Content is protected !!