हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास भारतीय किसान यूनियन टिकैट के कार्यालय को हटाने का नोटिस मिलने पर मंगलवार को किसान भड़क गए और धरने पर बैठ गए। थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर किसान शांत हुए और धरना खत्म किया। किसानों का कहना है कि यदि उनके साथ जबरदस्ती की जाएगी तो वह अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार एनएचएआई के निर्देशानुसार निर्माणदायी संस्था चेतक एंटरप्राइजेज के महाप्रबंधक अमित शर्मा का कहना है कि टोल प्लाजा के चारों तरफ 500 मीटर तक किसी प्रकार का निर्माण नहीं हो सकता लेकिन लोगों ने स्थाई और अस्थाई निर्माण किया हुआ है जिसे हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यालय को हटाने के नोटिस मिलने के खिलाफ किसान मैदान में उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर किसान शांत हुए। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष बबलू, प्रदीप तेवतिया, रामपाल सिंह, हसन अब्बासी, खलील, राकेश, अरबाज, सारिक आदि मौजूद रहे।
गर्म करड़ों पर 50% तक की भारी छूटः9410442142

































