बिजली घोटाले से त्रस्त किसानों ने बिजली वालों को जमकर कोसा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बिजली घोटाले से पीड़ित किसानों ने मंगलवार को लखनऊ में शक्ति भवन पर धरना देकर घोटालेबाज विद्युत कर्मियों को जीभर कर कोसा औऱ किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। किसानों ने यह धरना भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की अगुवाई में दिया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष पवन हुण की अगुवाई में सैकड़ों किसान हापुड़ से लखनऊ पहुंचे और शक्तिभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। किसान हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थै। किसान नेता पवन हुण ने बताया कि बात वर्ष-2024 की है, जब किसानों ने पूरे बिल जमा करके रसीद प्राप्त कर ली थी, परंतु घोटाले बाज बिजली कर्मचारियों ने रिकार्ड नष्ट कर घोटाला कर लिया। इसके बाद किसानों पर लाखों रुपए बकाया के नोटिस आ रहे है। किसानों को इससे मुक्ति दिलाई जाए। जनपद हपुड़ के ओवर लोड ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की जाए और जर्जर तारों को बदला जाए आदि। किसानों ने ऊर्जा निगम के अफसरों को मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































