गन्ना पेमेन्ट पर अड़े रहे किसान










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानू हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में ज़िलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में गन्ना अधिकारी हापुड़, अपर ज़िलाधिकारी, एसडीएम , दोनों गन्ना मिल सिम्भावली व ब्रजनाथपुर के जीएम व सीजेएम की उपस्थिति में गन्ना पेमेंट के लिए मीटिंग की गई जिसमें मिल के अधिकारियों से गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की नोक झोंक हुई। ज़िलाधिकारी ने मिल के अधिकारियों भुगतान को कहा लेकिन मिल के अधिकारी चीनी बेचने का बहाना बनाते रहे। ज़िलाधिकारी ने जल्दी पेमेंट करने को कहा। भारतीय किसान यूनियन भानू का प्रतिनिधिमंडल इस बात से सहमत नहीं हुआ। उन्होंने साफ़ साफ़ कहा कि सरकार जब 14 दिन में पेमेंट को कह रही हैं और प्रदेश के अन्य गन्ना मिले पेमेंट सही कर रही है तो ये दोनों मिले क्यों नहीं करती।किसानों ने कहा कि उन्हें तो मय ब्याज के अपना पैसा चाहिए हमने गन्ना मिल को नहीं दिया हमने तो अपना गन्ना सोसाइटी यानी कि सरकार को दिया है हमें तुरनत पेमेंट चाहिए नहीं तो हम अपना आन्दोलन जारी रखेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में ज़िलाध्यक्ष पवन हूण, महासचिव राजेंद्र गुर्जर प्रधान, राजबीर भाटी , मोनिका तेवतिया, रवि भाटी, रूपराम, मंगल गुर्जर, राजेंद्र भडाना, रोहतास प्रधान, सुधीर त्यागी, आदि उपस्थित रहे।








Related Posts

गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मामले में हापुड़ के फारेस्ट रेंजर…

Read more

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

🔊 Listen to this UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
error: Content is protected !!