खेतों पर काम करने गए किसान पर धारदार हथियार से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराणा में खेतों पर काम कर रहे किसान पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान किसान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार के बाद वह थाने पहुंचा जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र कर्मपाल डबास ने बताया कि वह चकबंदी के अनुसार वह अपने खेतों पर काम कर रहा था। तभी तीन-चार लोग आए और उस पर हमला किया जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल कर अशोक को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे उपचार के बाद घर भेज दिया जिसके बाद वह थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789


























