खेतों से लौट रहे किसान पर धारदार हथियारों से हमला










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव मतनौरा में खेतों से घर लौट रहे किसान पर कुछ दबंगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे किसान लहूलुहान हो गया. लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए. ग्रामीणों ने किसी तरह घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की.

बता दें कि मामला शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे का है. जब 56 वर्षीय मांगेराम पुत्र गोपी चंद निवासी मतनौरा अपने खेतों से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह गांव के पास जंगलों में पहुंचे तो दबंगों ने मांगेराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश की वजह से गांव के कुछ लोगों ने घायल किसान पर हमला किया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों को देख आरोपी भाग खड़े हुए. फिलहाल मांगेराम खतरे से बाहर है लेकिन उनके सिर, कमर, हाथों में काफी चोटें आई हैं. वही पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586







Related Posts

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में लोगों ने इन लापरवाह अधिकारियों…

Read more

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हुई लाखों की लूट के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। हाल ही में हुई 64 लाख…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया लेखाधिकारी दफ्तर का घेराव

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया लेखाधिकारी दफ्तर का घेराव

बाबूगढ़ से श्रद्धालु राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना

बाबूगढ़ से श्रद्धालु राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना

हाइवे किनारे खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

हाइवे किनारे खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

भोजपुर-धौलाना मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 39.62 करोड स्वीकृत

भोजपुर-धौलाना मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 39.62 करोड स्वीकृत
error: Content is protected !!