👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के बाहर 15 जून से धरने पर बैठे नूतन प्रकाश त्यागी पुत्र परमानंद त्यागी निवासी चमरी हापुड़ ने एक पत्र एचपीडीए की उपाध्यक्ष के नाम लिखा है।
आगामी 15 सितंबर को होने वाली बैठक में कई मुद्दे उठाने की अपील की है। नूतन प्रकाश त्यागी ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली रोड पर स्थित उनकी भूमि को फ्यूचर प्लानिंग में दर्शाया गया है जिस पर वास्तविक कब्जा आज भी उनका है लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। वहीं नूतन त्यागी ने मांग की है कि उनके हिस्से की भूमि के एवज में 19,000 के साथ संबंधित छह प्रतिशत विकास विकसित भूखंड के साथ उन्हें मुआवजा दिया जाए आदि मांगों को लेकर नूतन त्यागी ने एक पत्र एचपीडीए की वीसी को लिखा है।






























