हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में कुचेसर रोड चौपला स्थित सद्गुरु फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह बिलारी ने जनपद हापुड़ के किसानों की मुख्य समस्याओं पर गंभीर चर्चा की. चौधरी बिलारी ने कहा कि जनपद हापुड़ में प्रशासन की नाक के नीचे शुगर मिल किसानों का शोषण कर रही है. जनपद हापुड़ के किसानों को एक एक वर्ष में भी गन्ने का भुगतान नहीं होता. चौधरी बिलारी ने कहा 2017 और 2022 प्रदेश के चुनाव में सरकार ने किसानों से वादा किया था कि किसानों को 14 दिन में गन्ने का भुगतान होगा लेकिन आज सत्ता में आने के बाद सरकार के नियम और नीतियो मे साफ फर्क दिखाई देता है. किसानों के साथ हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन असली ने दो टूक शब्दों में कहा यदि किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं होते तो भारतीय किसान यूनियन असली के नेतृत्व में जनपद के किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी जब तक किसानों से किए वादे पूरे नहीं होते. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने किसानों की समस्याओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा और कहा जनपद के उद्योगपति सरकार की मिलीभगत से किसानों का लगातार शोषण कर रहे हैं.
सभा में उपस्थित बीकेयू असली के जिला अध्यक्ष देवेंद्र बाना, मंडल अध्यक्ष पहलाद पूनिया, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर कपील सिरोही, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद संदीप चौधरी, नीरज गुर्जर, जितेंद्र चौधरी, प्रमोद त्यागी, अंशुल बैसला दयायनगर उपस्थित रहे.
इस दौरान चेतावनी दी कि यदि किसानों के गन्ना भुगतान की समस्या का निस्तारण नहीं होआ तो 6 जुलाई से भारतीय किसान यूनियन असली जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा.
































