
किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com/): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में NCLAT कोर्ट नई दिल्ली पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से जज साहब को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।किसानो की मुख्य समस्याएं है।
1.सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का पहला सत्र का 12 करोड़ व वर्तमान सत्र का 250 करोड़ बकाया है, शुगर फैक्ट्री 1 महीने पहले बंद हो जाएंगी व सिंभावली शराब फैक्ट्री बंद होने की कगार पर है।
2.बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का पहला सत्र का 14 करोड़ में वर्तमान सत्र का 86 करोड़ बकाया है बृजनाथपुर शुगर मिल टरबाइन खराब होने के कारण एक महीने बंद रही और 25 दिन पहले बंद हो जाएंगे बृजनाथपुर की शराब फैक्ट्री भी बंद होने की कगार पर है।
3.चिलवरिया शुगर मिल बंद है जिसके कारण 700 मजदूर बेरोजगार है।
उन्होने बताया कि जब से आरपी ने चार्ज लिया है किसान मजदूर शुगर मिलों के हालात ठीक नहीं है अगर यही हालात रहे तो शुगर मिलों की कीमत कम हो जाएंगे कोई खरीदार भी नहीं मिलेगा और आरपी ने 100 करोड़ की एफडी बना ली है।उनकी मांगहै कि सभी बिंदुओं को देखते हुए किसान मजदूर व शुगर मिलों के हित में निर्णय लिया जाये।साथ में कटार सिंह जिला संरक्षक, रवि भाटी प्रदेश सचिव युवा थे।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||




























