
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, फॉरेंसिक टीम पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हाईकोर्ट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने खेतों पर खाद्य डालने गया हुआ था जिसका शव खेत के डोले पर किसानों को दिखाई दिया जिसकी सूचना थाना सिंभावली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने जानकारी देते बताया मृतक बलवीर सिंह पुत्र छिददा सिंह निवासी हाई कोर्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
































