
खेतों पर जा रहे किसान की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के झड़ीना चौकी इलाके में शनिवार की सुबह 42 वर्षीय धर्मेद्र पुत्र हरशरण की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर धर्मेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। गुस्साए लोग झड़ीना चौकी पहुंचे जहां उन्होंने हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार झड़ीना के रहने वाले 42 साल के धर्मेंद्र पुत्र हरशरण अपनी बाइक पर सवार होकर गन्ना बुआई की तैयारी के लिए खेतों पर जा रहे थे। उनका बेटा पीछे दूसरी बाइक पर आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























