
👁 0 views Views
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में खाना खाकर टहलने निकले 40 वर्षीय किसान पवन सिंह की गहलोत पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पवन सिंह को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कर पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838































