👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव पीरनगर सूदना का एक किसान शनिवार को खेत पर गया था। किसान घर तो नहीं लौटा परन्तु रविवार की सुबह उसका शव खेत पर पड़ा हुआ मिला। परिवारजनों ने किसान की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
गांव पीरनगर सूदना के लख्मी चन्द सैनी का 40 वर्षीय बेटा लीलू सैनी शनिवार को खेत पर गया था। परन्तु वह घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह उसका शव खेत पर पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
थानाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996:

































