
नशे का विरोध करने पर किसान पर हमला, पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में किसान पर हमला करने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित सत्येंद्र ने बताया कि 4 अप्रैल की शाम को अपने खेत पर गेहूं कटाई के लिए गया था। उनके खेत के गन्ना यार्ड के पीछे बिजली घर के पास स्थित है। शाम करीब 7:00 बजे ट्यूबवेल पर कुछ लोग शराब का सेवन करते हुए भांग रगड़ रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हरिओम, पंकज, कृष्णा, रामनिवास, गोरखी को नाश करने से मना कर दिया। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गांव से लोगों को बुलाने के लिए फोन निकालना चाहा तो उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























