विद्युत कटौती से किसान खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण भी परेशान हो उठे है। किसानों ने शनिवार को एसडीओ ट्रांसमिशन को एक ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
भाकियू अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी, मोनू त्यागी, पंकज, सियानंद आदि ने बताया कि आनंद विहार बिजली घर से शहरी व ग्रामीण इलाकों में विद्युत कटौती जारी रहती है जिस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी रहती है। किसानों की मांग है कि विद्युत आपूर्ति नियमित बनाए रखने के लिए बिजली घरों को दुरुस्त किया जाए।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























