हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा के सेवानिवृत होने पर हापुड़ के पत्रकारों ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें पत्रकारों ने जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा को सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। इस अवसर पर सहायक सूचना अधिकारी आशीष यादव का स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित आर के प्लाजा में आयोजित किया गया जहां सम्मान समारोह में रंजना शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले के सभी पत्रकारों का बहुत प्यार मिला। वहीं नवनियुक्त सहायक सूचना अधिकारी आशीष यादव ने कहा कि रंजना शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा पत्रकारों के हित में काम किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अशोक गोस्वामी ने रंजना शर्मा की दीर्घायु की कामना की और उनके कार्यकाल के दौरान पत्रकारों के हित में उठाए गए कदमों को तारीफ की।
कार्यक्रम का आयोजक चरणजीत सिंह, अध्यक्षता राजकुमार गोयल, संचालन राजेंद्र सिंह राठी ने किया, इस अवसर पर विजय शर्मा, आकाश दत्त शर्मा, विपिन गिरी, अशोक तोमर, अमित कुमार, संजय कश्यप, आलम, टाइगर आदि उपस्थित रहे।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635





























