हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एस एस वी इंटर कालेज में आज कालेज से सेवानिवृत्त हुए वाणिज्य प्रवक्ता सुरेश चन्द्र जैन,भौतिकी प्रवक्ता दीपक गौड़ एवं अर्थशास्त्र प्रवक्ता गोविंद सिंह रावत को भावभीनी विदाई दी गई। कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने तीनो प्रवक्ताओं को माल्यापर्ण कर ,शाल ओढाकर उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कालेज के शिक्षक मनोज सिंह, अदनान अहमद, पंकज कंकड, प्रधान लिपिक आलोक नेहरा प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने तीनो प्रवक्ताओं को परिश्रमी कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सरल स्वभावी बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबन्धक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, इनके पास बहुत लम्बा शैक्षिक अनुभव है इसका लाभ कालेज के उन्नयन में किया जाना चाहिए। संचालन कालेज गणित प्रवक्ता बिष्णु दत्त शर्मा ने किया। डॉoबिजेनदर कुमार शर्मा, मयंक शुक्ला,धर्मेन्द्र प्रताप डा विजय मितल, संदीप सिंघल, रेणु गोयल, महेश सैनी सहित कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




























