👁 0 views Views
गुरू सेवा से सेवानिवृत्त हुए सेवक को विदाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबन्ध में उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में 23 साल गुरु घर की बडी मेहनत लगन और ईमानदारी से सेवा करके सर्विस से सेवामुक्त हुए भाई प्रताप सिंह को विदाई दी गई। उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के समूह स्टाफ एवं हापुड़ की समूह संगत के द्वारा भाई प्रताप सिंह एवं उनके परिवार को पूरी शान शौकत मान सम्मान से दी गई विदाई दी गई और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































