हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी और उनके द्वारा विभाग में दिए योगदान पर प्रकाश डाला और प्रशंसा की। सेवानिवृत्ति के दौरान माहौल भावुक हो गया। विदाई के दौरान एसपी ने सभी के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की कामना की।
























