👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के सिविल जज शमशुल रहमान का स्थानांतरण औरैया हो गया है। इसके पश्चात बार के अधिवक्ताओं ने विदाई समारोह का आयोजन कर सिविल जज को विदाई दी।
गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर की कचहरी में स्थित बार रूम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर सिविल जज को सम्मानित किया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष ओमपाल मावी, सचिव हिमांशु त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रु में जांच: 9458757038

































