हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सत्र 2022-23 में अध्ययनरत 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए शैक्षिक सत्र पूर्ण होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर विद्यालय छोड़ने का एहसास छात्रों के चेहरे पर भी झलक रहा था।
कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने एक दूसरे से जुड़ी अपनी स्मृतियों को सभी के समक्ष साझा किया। छात्रों को भावभीनी विदाई देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या चारू कपूर ने बच्चों के उज्जवल जीवन और भविष्य की कामना की। साथ ही छात्रों से अपील की कि वह अपने जीवन में लगातार परिश्रम, इमानदारी, विनम्रता, लगन के साथ लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित बने। छात्र हमेशा समय के पाबंद रहे और उसे व्यर्थ ना होने दें। इसी के साथ प्रधानाचार्या चारू कपूर ने छात्रों से अनुरोध किया कि वह भविष्य में भी स्कूल के साथ अपना संपर्क बनाए रखें। विदाई समारोह के पश्चात छात्रों को उनकी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र भी वितरित किए। शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का मार्गदर्शन भी किया।

Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065






























