हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जल्द ही रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में एफडी तुड़वाकर कर्मियों का वेतन निगम दे रहा है। 25 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति यात्री किराया बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त नियंत्रक ने शासन को भेजा है। इसका मतलब यह है कि यदि प्रस्ताव पास होता है तो 100 किलोमीटर के सफर के लिए प्रति यात्री 25 रुपए किराए में बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि किराया तत्काल नहीं बढ़ा जाएगा।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम का अप्रैल से दिसंबर साल 2022 तक का रोडवेज का नुकसान करीब 200 करोड़ था जो मार्च तक बढ़कर 250 करोड़ रुपए पहुंचने की संभावना है।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261

























