
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर जल्द ही फैंसी लाइटों से जगमग होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सौंदर्यकरण कार्य के अंतर्गत स्टेशन परिसर में लाइटों को लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सौंदर्य करण के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, मुख्य द्वार सहित अन्य सुविधाओं का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही रेलवे स्टेशन का नजारा भी बदला दिखाई देगा।
रेलवे स्टेशन परिसर में दोनों तरफ करीब 70 फैंसी लाइट लगाई जानी है। लाइटों को लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 50 फीसदी लाइट लगाई जा चुकी हैं। रेलवे ओवरब्रिज, लिफ्ट, इसकेलेटर लगाने का कार्य भी होगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























