👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना पिलखुवा के गांव बझैड़ा खुर्द में एक किसान के नलकूप से बदमाश पंखा मोटर चोरी कर ले उड़े।
किसान प्रदीप कुमार का गांव बझैड़ा खुर्द के जंगल में नलकूप है जिससे वह खेतों की सिंचाई करते है। रात में किसी वक्त बदमाश आए और नलकूप का ताला तोड़कर पंखा मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज की है।




























