👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव लाखन में लगा एक होर्डिंग्स आज हर जुबान पर चर्चा का विषय बना है। होर्डिंग्स पर लिखा है: “हमारा गांव लखन योगी आदित्यनाथ जी के साथ है। यहां और किसी पार्टी का उम्मीदवार आकर अपना समय बर्बाद ना करें।”
ग्रामीणों ने इस तरह के पोस्टर गांव के हर रास्ते पर लगा दिए हैं। इस पोस्टर ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र में अन्य प्रत्याशियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सूत्र बताते हैं कि इस प्रकार के पोस्ट अन्य गांव में भी लगाए जाएंगे।



























