
👁 0 views Views
निजी अस्पताल में व्यक्ति की मौत पर परिजनों का हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में देवनंदिनी फ्लाईओवर के पास स्थित एक अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत के पश्चात परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया और मामले में जांच का आश्वासन दिया।
47 वर्षीय राजकुमार पुत्र जयपाल निवासी मुजफ्फर बागड़पुर बाबूगढ़ के गैलब्लैडर की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद बुधवार की रात राजकुमार की मौत हो गई और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























