हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है और इस चुनाव प्रचार अभियान में प्रत्याशियों के परिवारजन भी आ कूदे है। हापुड़ विधानसभा (सुरक्षित) सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।
भाजपा के विजयपाल, बसपा के मनीष कुमार, कांग्रेस की भावना वाल्मीकि तथा रालोद के प्रत्याशी गजराज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ ग्रामीण इलाकों में जनसम्पर्क के लिए निकल जाते है, जबकि समर्थक व परिवारजन गली-मौहल्लों मे प्रचार कर रहे है।
सम्भवतयाः हापुड़ के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब गली-मौहल्लों, सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में महिलाएं बड़ी संख्या में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रही है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

सभी क्षेत्रवासियों को राजेश वर्मा की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





























