विभाजन विभीषिका के शिकार परिवार जन सम्मानित










विभाजन विभीषिका के शिकार परिवार जन सम्मानित
हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): एस. एस. वी. इण्टर कॉलेज हापुड़ में सोमवार को भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय भीषण जनसंहार के सम्बन्ध में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 1947 जनपदीय प्रदर्शनी जिला हापुड़” लगाई गई। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन हापुड़ द्वारा जनपद की प्रदर्शनी का उत्तरदायित्व एस. एस. वी. इण्टर कॉलेज हापुड़ को सौंपा गया था। जिसमें विभाजन की विभीषिका से संबंधित चित्रों और लेख से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका निरीक्षण हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी मनोज कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ प्रवीण कुमार उपाध्याय ने किया। प्रातः कक्षा 12 वी की छात्रा सपना ने भगत सिंह के विचार छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किये, उन्होंने कविता में कहा कि “जो बनकर ज्वाला धधक उठे।” तथा”वह बालक जब नाबालिग था। हापुड जनपद के उन लोगों को भी सम्मानित किया गया जिनके परिजन इस विभाजन विभीषिका के शिकार हुए थे। सम्मानित व्यक्तियों में मनमोहन छाबड़ा, लेखराज अनेजा, संजय डाबर, याशपाल तनेजा, कपिल मुंजाल, रोशन खरबंदा, विनय अरोड़ा एवं सतपाल तरीका आदि थे।
प्रदर्शनी में प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग के साथ विशेष सहयोग विद्यालय के परीक्षा प्रभारी प्रवक्ता वी. डी. शर्मा , विद्यालय के मीडिया प्रभारी कृष्ण पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ० कपिल बिसला, क्रीड़ा प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने प्रदान किया।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!