
शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश भर में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव पर मंगलवार को हापुड़ नगर पालिका परिसर में जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेभ तोमर ने वीर शहीदों की पत्नियों व माताओं को शाल व उपहार भेट कर सम्मानित किया तथा समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह दिए गए। देश भक्ति से भरपूर प्रस्तुति हापुड़ के विद्यालयों की छात्राओं ने विभिन्न ड्रेस में दी, जो अनेकता में एकता की प्रस्तुति दे रही थी।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के वलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। नागरिकों को शहीदों परिवारों व सैन्य कर्मियों के सम्मान हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































