हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में नकली, जूतों व चप्पल की एक बार फिर बाढ़ सी आ गई है। बेखौंफ धंधेबाज मशहूर कम्पनी के नाम पर डूप्लीकेट जूते-चप्पल बेचकर ग्राहकों को ठगने में लगे है। इस धंधे का सबसे बड़ा अड्डा गोल मार्किट व कोठी गेट का इलाका बना है। गत एक दशक में हापुड़ में जूते-चप्पल के कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है औऱ हापुड़ के हर बाजार में जूते-चप्पल की दुकानें खुली हैं। कुछ धंधेबाजों ने डूप्लीकेट जूते बेचने को ही अपना मुख्य कारोबार बना लिया है। यह कारोबार मशहूर कम्पनियों के नाम पर धड़ल्ले से हो रहा है। प्रतिस्पर्धा के कारण अवैध धंधे को अधिक बढ़ावा मिला है। ठगी का शिकार हुए ग्राहकों ने बताया कि मशहूर कम्पनी के नाम से मिलती-जुलती स्पेलिंग से कम्पनी का नाम लिखा होता है जिसे पढ़कर ग्राहक झांसे में आ जाता है। इन डूप्लीकेट जूते-चप्पलों पर मूल्य भी कई-कई हजार रुपए अंकित है। जब ग्राहक अंकित मूल्य को देखकर बिदक जाता है , तो धंधेबाज ग्राहक को 50 प्रतिशत तक छूट का लालच देकर जूते-चप्पल बेच देता है। नागरिकों ने धंधेबाजों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























