👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com) : थाना हापुड देहात पुलिस व जनपदीय सर्विलांस टीम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग का फर्जी अधिकारी बनकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब झाड़ने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुराना टोल से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एससी/एसटी आयोग का फर्जी आईडी कार्ड व 02 मोबाइल फोन बरामद किए है।
पकड़ा गया आरोपी उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करके रौब झाड़ता था और अवैध काम कराने के लिए दबाव बनाता था।आरोपी जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव सोनपुर का मदन है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























