👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर नकली एलपीजी होज पाइप बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 400 नकली एलपीजी होज पाइप तथा विभिन्न कंपनियों के पंद्रह सौ खाली पाउच, प्रिंटिंग लेवल आदि बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ठिकाने पर नकली एलपीजी हौज पाइप बनाकर सप्लाई किए जाते हैं। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर ठिकाने पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से नांगलोई दिल्ली के मोहम्मद काशिफ को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली होज पाइप और लेबल बरामद किए हैं।
रूटीन टेस्ट पर 50% तक की छूट पाएं , सानवी पैथोलॉजी लैब: 7505835891



























