हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार को एक कार सवार ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो लूट की सूचना फर्जी पाई गई। मामला मारपीट का था इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी।
गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी राहुल और रवि कार में सवार होकर जैसे ही पबला रोड पर स्थित सीएचसी चौराहा के पास पहुंचे तो एक बाइक से कार की भिड़ंत हो गई जिसके बाद बाइक सवारों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुलाया और कार सवारों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
रवि ने बताया कि अचानक बाइक सवार आए और उनके साथ मारपीट की। गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























