हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मुरादपुर में आयुष्मण कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देखकर झोलाछाप चिकित्सक भाग खड़े हुए। इस दौरान तीन झोलाछापों की दुकानें खुली मिली जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
मुरादपुर में आयुष्मान कैंप का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को नोडल और एसीएमओ डॉक्टर के पी सिंह क्षेत्र में सत्यापन के लिए पहुंचे। अधिकारी को देखकर झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया जो मरीजों को दवा बांट रहे थे… वह अधिकारियों को देख कर भाग खड़े हुए। इस दौरान मौके पर मिले तीन झोलाछाप को नोटिस थमा दिया गया है जबकि दो झोलाछाप अपनी दुकान कर भाग खड़े हुए। डॉक्टर के पी सिंह का कहना है लापरवाही मिलने पर झोलाछापों प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी
🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…
Read more
























