Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र काफी चर्चाओं में रहता है। जहां हाल ही में नकली डीएपी और ब्रांडेड कंपनी के नाम पर खराब गुणवत्ता के सरसों के बीज पैक करने वाले के खिलाफ खरखौदा पुलिस ने कार्रवाई की थी। किसानों के साथ-साथ कंपनियों को चूना लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक मकान में नितिन पुत्र सतवीर गुर्जर के मकान पर खरखौदा पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की थी जहां से नामी कंपनी के बोरे में नकली डीएपी और नामी कंपनी के नकली रैपर में सरसों का बीज पैक किया जा रहा था। पुलिस ने नितिन को हिरासत में लेकर जांच शुरू की तो उसने कई खुलासे किए। वह नकली उर्वरक नामी कंपनियों के रैपर में पैक करता और आर्थिक मुनाफा कमाता। सूत्रों ने बताया कि नकली माल को हापुड़ के साथ-साथ मेरठ, गाजियाबाद के कई दुकानदारों को सप्लाई किया जा रहा था.
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























