हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के भीम नगर में फर्जी तरीके से संचालित एक क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सील कर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां बैठने वाले चिकित्सक के पास किसी तरह की डिग्री नहीं थी और वह आए दिन मरीजों के साथ अभद्रता भी करता था। अस्पताल के खिलाफ लगातार विभाग को शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद फर्जी तरीके से संचालित क्लीनिक को शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ सील कर दिया। टीम ने भीम नगर में छापा मारा और कार्रवाई की।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर


























