👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना पुलिस ने धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में नकली जे.के. सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 1280 खाली जे.के सीमेंट के नकली बैग बरामद किए है। आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया कि जे.के. सीमेंट के एक प्रतिनिधि ने धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट की नकली फैक्ट्री की सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली जे.के. सीमेंट फैक्ट्री को पकड़ लिया। पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041





























