👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाजारों में इन दिनों नकली कपूर धड़ल्ले से बिक रहा है। हापुड़ की रेलवे रोड समेत मुख्य बाजारों में यह कपूर लगभग 20 से 25 रुपए के बीच बेचा जा रहा है। बता दें कि जो कपूर प्योर होता है वह खुले में रखा होने पर उड़ जाता है और उसकी खुशबू एक समान बनी रहती है। लेकिन मार्किट में कुछ दुकानदारों के पास नकली कपूर भी मिल रहा है। बता दें कि जैसी ही आप इसका पैकेट खोलेंगे तो बेहद तेज खुशबू आएगी लेकिन थोड़ देर बाद ही वह खत्म हो जाएगी। यहां तक की एक महीने तक यह कपूर जैसा आपने रखा (खुले में) है वैसा ही रहेगा जबकि जो अच्छा कपूर होता है वह एक हफ्ते में ही उड़ जाता है। असली कपूर से मिलते-जुलते नीले पैकेट में यह कपूर बेचा रहा है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























