
श्रद्धा, भक्ति व समर्पण मानव को महान बनाते हैं:विकक्षा माता जी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर बृहस्पतिवार प्रातःकाल आर्यिका 105 विकक्षा माताजी ने जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए श्रद्धा, भक्ति और समर्पण बहुत आवश्यक है ये ही हमे महान बनाते हैं सच्चे देवगुरु, तीर्थकरो, जिनवाणी मे सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, भक्ति भाव से उनके प्रति समर्पण होना चाहिए। धर्म का अवलम्बन हमे जीवन मे आने वाली विषम परिस्थितियो मे साहस प्रदान कर हमारा आत्मबल बढाये रखता है हम विचलित, परेशान नही होते हैं।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, सुरेश चन्द जैन, सुधीर जैन, रेणुका जैन, सीता जैन, गरिमा जैन आदि उपस्थित थे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























