हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से सटे धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को मेरठ के प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने श्री कृष्ण फूड फैक्ट्री को नियमों की अनदेखी करने के चलते बंद करा दिया। इस फैक्ट्री में आचार और सौंस बनाई जाती थी।प्रदूषण विभाग का कहना है कि श्रीकृष्ण फूड फैक्ट्री में लगे संयंत्र प्रदूषण को रोकने में नाकाम है। नियमों में अनियमितता बरतने के चलते प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने फैक्ट्री का संचालन बंद करा उसे सील कर दिया है।
वहीं विभाग ने फर्टिलाइजर बनाने वाली न्यूट्रीप्लेक्स फैक्ट्री पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है। विभाग का कहना है की न्यूट्रीप्लेक्स फैक्ट्री में भी नियमों की अनदेखी कर केमिकल युक्त अपशिष्ट को खुले में डाला गया जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























