👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ऋण का भुगतान न कर पाने पर शनिवार को नायब तहसीलदार धौलाना ने बैंक के अधिकारियों के साथ एक फैक्ट्री को सील कर दिया। रमपुरा स्थित एक फैक्ट्री के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। केनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक स्वर्ण सिंह राजपूत और शाखा प्रबंधक नवदीप ने बताया कि पिलखुवा में रमपुरा में स्थित श्यामपुर टेक्सटाइल कंपनी ने कारोबार के लिए ऋण लिया था लेकिन लंबे समय से भुगतान न करने के चलते फैक्ट्री को सील किया जा रहा है। सील की गई फैक्ट्री के प्रोपराइटर सत्येंद्र सिंह हैं।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130





























