👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईंवे के आसपास स्थित फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं वातावरण को दूषित कर रहा है। इसके चलते आवागमन करने वालें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों को आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें आ रही हैं। सडक़ पर जहरीला धुआं छाया रहता है। फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला काला धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब का कारण बना हुआ है। गाजियाबाद से पिलखुवा की ओर जाने वाले रास्ते पर कई फैक्ट्रियां हैं जिनसे निकलने वाले धुएं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























